बाथरूम की फर्श, नल और बाल्टी से छुड़ाएं पानी के दाग, 6 आसान घरेलू टिप्स
हर रोज इस्तेमाल होने वाला बाथरूम साफ-सुथरा दिखे, यह हम सबकी चाहत होती है। लेकिन अक्सर हार्ड वाटर यानी कठोर पानी के कारण बाल्टी, फर्श और नलों पर सफेद रंग के जिद्दी दाग जम जाते हैं।
ये दाग न सिर्फ बाथरूम की खूबसूरती बिगाड़ते हैं, बल्कि देखने में भी गंदे लगते हैं। कई बार इन्हें साफ करने में हम घंटों मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी ये दाग आसानी से नहीं छूटते हैं।
हालांकि थोड़ी-सी समझदारी और घरेलू चीजों की मदद से इन दागों को आसानी से हटाया जा सकता है। इससे समय और मेहनत दोनों बचेंगे साथ ही आपका बाथरूम भी चमकता नजर आएगा।
ऐसे में आज हम जीवन को आसान बनाएं कॉलम में जानेंगे कि-
- कैसे पता करें कि घर में आने वाला पानी हार्ड है?
- ये दाग कैसे लगते हैं?
- हार्ड वाटर के दागों से छुटकारा कैसे पा सकते हैं?
सवाल- बाथरूम के फर्श, बाल्टियों और नल पर दाग कैसे लगते हैं और शॉवर क्यों जाम होता है?
जवाब- हार्ड वाटर यानी कठोर पानी में मिनरल्स की मात्रा ज्यादा होती है, खासकर कैल्शियम और मैग्नीशियम। ये कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज शॉवर में, नल, बाल्टियों और टाइल्स पर जमकर दाग बना देते हैं।
खासतौर पर जब यह पानी सूखता है या वाष्पित होता है, तो खनिज सतह पर जम जाते हैं। यही जमाव धीरे-धीरे दाग और परतों का रूप ले लेता है।
इनसे छुटकारा पाने के लिए जरूरी नहीं कि हमेशा महंगे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाए। घरेलू तरीके अपनाकर भी आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।
सवाल- यह कैसे पता करें कि घर का पानी हार्ड है?
जवाब- इसे आप आसानी पता कर सकते हैं। साथ ही आपके बाथरूम का शावरहेड जल्दी चोक होगा। आप चाहें तो TDS मीटर लेकर पता लगा सकते हैं।
TDS ज्यादा होगा तो पानी आम तौर पर हार्ड माना जाता है। कुछ घरेलू तरीकों से भी आप इसे पहचान सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।
सवाल- क्या हार्ड वाटर पहचानने के कुछ घरेलू टेस्ट भी हैं?
जवाब- हां, घर पर कुछ आसान सा टेस्ट करके पहचाना जा सकता है कि आपके यहां आने वाला पानी हार्ड तो नहीं है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।
सवाल- हार्ड वाटर स्टेन्स के दाग लगने से कैसे बचाएं?
जवाब- हार्ड वाटर स्टेन्स से बाथरूम की चीजों को बचाने के लिए कुछ उपाय बहुत जरूरी होते हैं। आइए इसे पॉइंट्स के जरिए समझते हैं।
- नियमित सफाई: बाथरूम की सतह को रोज या नियमित रूप से साफ करें ताकि दाग न जमने पाए।
- स्क्वीजी का इस्तेमाल: शावर लेने के बाद स्क्वीजी से पानी पोंछ दें ताकि मिनरल्स जमा न हो।
- वाटर सॉफ्टनर: वाटर सॉफ्टनर लगवाने से पानी में मौजूद खनिज कम हो जाते हैं। दाग बनने की संभावना घट जाती है।
सवाल- हार्ड वाटर स्टेन्स कैसे छुड़ाएं?
जवाब- हार्ड वाटर स्टेन्स से छुटकारा पाने के कई सारे तरीके हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।
सवाल- क्या घर में आने वाली पानी को सॉफ्ट करने का कोई तरीका है?
जवाब- हां, घर के पानी को सॉफ्ट करने के सारे घरेलू तरीके हैं। इन तरीकों की मदद से हम पानी को सॉफ्ट बना सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।