Blog

दुर्ग में देर रात युवक की हत्या, चाइनीज फुड सेंटर में खाने को लेकर विवाद के सिलेंडर से सिर पर वार

भिलाई। दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात युवक की हत्या से हड़कंप मच गया। यहां के कचहरी वार्ड स्थित एक चाइनीज फुड सेंटर में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद सिलेंडर से सिर पर वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना कचहरी वार्ड में स्थित जय हनुमान मुंबई वेज चाइनीज दुकान की है। यहां शंभु उडिया व भूपेन्द्र सागर खाना खाने पहुंचे। शनिवार देर रात खाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो भूपेन्द्र सागर ने शंभु उडिया के सिर पर दुकान में रखे सिलेंडर से तीन से चार बार वार किया। इससे मौके पर ही शंभु उडिया की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र सागर की तलाश तेज की। अलग अलग टीमें उसे पकड़ने लगाई गई। घटना के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र सागर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी भूपेन्द्र सागर नशे का आदि है और अक्सर गाली गलौच करते रहता है। शनिवार को गणेश विसर्जन का दिन था और नशे में यह गाली गलौच कर रहा था। संभवत: इसी बात पर शंभु उडिया का विवाद हुआ जो हत्या का कारण बन गया।

Untitled design

The post दुर्ग में देर रात युवक की हत्या, चाइनीज फुड सेंटर में खाने को लेकर विवाद के सिलेंडर से सिर पर वार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button