भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बिहार दौरे पर हैं। बिहार दौरे के दौरान औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देशवासियों के लिए समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर विधायक देवेन्द्र ने मंदिर की ऐतिहासिकता और सांस्कृतिक गौरव को नमन करते हुए कहा कि देव सूर्य मंदिर आस्था, संस्कृति और ऊर्जा का संगम स्थल है। यहां आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। दर्शन के उपरांत विधायक यादव ने औरंगाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री यादव का आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यकर्ताओं ने विधायक को स्मृति चिन्ह स्वरूप मंदिर की प्रतिमा भेंट की, जिसे यादव ने ससम्मान स्वीकार किया और इसे जीवन की एक यादगार उपलब्धि बताया। कार्यकर्ताओं में देवन्द्र यादव से मुलाकात को लेकर उत्साह और ऊर्जा का वातावरण रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने के लिए युवा नेतृत्व का मार्गदर्शन आवश्यक है और यादव जैसे नेता प्रेरणास्रोत हैं।

The post बिहार दौरे पर विधायक देवेन्द्र यादव : देव सूर्यमंदिर के किए दर्शन, देशवासियों के लिए की सुख-शांति की कामना appeared first on ShreeKanchanpath.