Blog

बीजापुर में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली दोहरी सफलता, 4 नक्सली गिरफ्तार… स्मारक भी किया ध्वस्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर दोहरी सफलता मिली है। एक ओर फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कोपनझर्री जंगल से चार सक्रिय माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, वहीं दूसरी ओर नेलसनार क्षेत्र के बांगोली गांव में माओवादियों द्वारा बनाए गए 15 फीट ऊंचे पक्के स्मारक को ध्वस्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस की विशेष टीम ने कोपनझर्री जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान चार माओवादियों को पकड़ा। इन पर पूर्व में IED ब्लास्ट, प्लांटिंग और निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी जैसे गंभीर आरोप हैं। सभी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार नक्सलियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

office boy girl

इधर नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रावती नदी के पार बांगोली गांव में माओवादियों द्वारा निर्मित एक बड़ा स्मारक जो कि उनकी विचारधारा और प्रभाव को प्रचारित करने के लिए बनाया गया था, उसे पुलिस ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह स्मारक क्षेत्र में भय का प्रतीक बन चुका था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। साथ ही ग्रामीणों में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी माओवादी ठिकानों और प्रतीकों को नष्ट करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

book now

The post बीजापुर में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली दोहरी सफलता, 4 नक्सली गिरफ्तार… स्मारक भी किया ध्वस्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button