Blog

फरार गांजा सप्लायर ओड़िशा से गिरफ्तार, मोहन नगर थाना दुर्ग का मामला

दुर्ग। थाना मोहन नगर में विगत 23 दिसंबर 2024 को अप.क.-660/2024, घारा 20 (ख) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में 06 आरोपियों एवं 02 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 16.782 कि.ग्रा. गांजा कीमती 1,20,000/- रूपये एवं गांजा बिकी की रकम 68200/- रूपये बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा चुका है। इसी प्रकरण में एक गांजा सप्लायर जो फरार था उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

portal add

थाना मोहन नगर दुर्ग प्रकरण में फरारी काट रहा गांजा सप्लायर आरोपी अरूण छाती उम्र 23 वर्ष निवासी रायगढ़ा उडि़सा की लगातार पतासाजी की जा रही थी। गांजा प्रकरण में फरारी काट रहा आरोपी उडि़सा में होने की जानकारी मिली। जिससे दुर्ग पुलिस को आरोपी की तलाश में टीम उड़ीसा भेजी गई और वहां उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक केशवराम कोशले थाना प्रभारी मोहननगर एवं उनके स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही।

office boy girl

The post फरार गांजा सप्लायर ओड़िशा से गिरफ्तार, मोहन नगर थाना दुर्ग का मामला appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button