भोपाल। उत्तर से आ रही शुष्क हवाएं और बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्रता के कारण भोपाल, नर्मदापुरम और इंदौर डिवीजन में आने वाले जिलों में सोमवार को आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि इसका असर प्रदेश के तापमान में मिलाजुला रहा। तामान कहीं कम रहे तो कहीं ज्यादा भी दर्ज किए गए।नर्मदापुरम, रतलाम, मंडला में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया। उज्जैन, बैतूल, सिवनी में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, नरसिंहपुर, सागर, सतना, मलाजखंड में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम, खंडवा में 24 डिग्री, इंदौर में 23 डिग्री, खरगोन, सिवनी में 22 डिग्री और छिंदवाड़ा और सागर में 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
गरज-चमक के साथ होगी बारिश
- मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को भोपाल, नर्मदापुरम और इंदौर डिवीजन में आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यह स्थिति बुधवार तक बनी रह सकती है।
- गुरुवार से मौसम पहले की तरह हो जाएगा, जिन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी उधर तेज हवाओं के चलने के भी आसार है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
चार महानगरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
भोपाल | 35.2 डिग्री सेल्सियस | 19.6 डिग्री सेल्सियस |
इंदौर | 35.4 डिग्री सेल्सियस | 23.2 डिग्री सेल्सियस |
ग्वालियर | 36.2 डिग्री सेल्सियस | 14.8 डिग्री सेल्सियस |
जबलपुर | 36.4 डिग्री सेल्सियस | 16.5 डिग्री सेल्सियस |