रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर में सोमवार को मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की नामों की घोषणा हो गई है। महापौर परिषद् में नए और पुराने पार्षदों का समीकरण बनाया गया है। महापौर परिरसीनियर पार्षदों में उप नेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे के नाम लिस्ट में हैं। नए पार्षदों में खेम कुमार सेन, संतोष साहू, जैसे पहली बार पार्षद बने कैंडिडेट के नाम शामिल है।

रायपुर नगर निगम में महपौर परिषद् की घोषणा के बाद अब विभागों का बटवारा किया जाएगा। हर विभाग के अध्यक्ष के रूप में एक MIC सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। इनमें जल, स्वास्थ्य, संस्कृति, राजस्व, वित्त, उद्यान, नगर निवेश, लोक निर्माण जैसे विभाग महत्वपूर्ण हैं। अब महापौर मीनल चौबे और संगठन मिलकर विभागों का बंटवारा किया जाएगा।
The post रायपुर निगम में मेयर इन काउंसिल की घोषणा, नए व पुराने पार्षदों बनाया समीकरण appeared first on ShreeKanchanpath.