Blog

भिलाई में 11 मार्च को लगेगी बीएसएफ पेंशन अदालत, रिटायर्ड कार्मिकों की समस्याओं का होगा समाधान

भिलाई। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सेवानिवृत्त कार्मिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 11 मार्च 2026 को पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह पेंशन अदालत सीमांत मुख्यालय, छत्तीसगढ़ (भिलाई) में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगी।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली  जानकारी के अनुसार इस पेंशन अदालत में छत्तीसगढ़, उड़ीसा तथा तेलंगाना राज्यों के सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिक अपनी पेंशन से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कर सकेंगे। इस दौरान पेंशन की राशि कम मिलना, नाम या जन्मतिथि में त्रुटि, सेवा विवरण में कमी, रिकॉर्ड संबंधी त्रुटियां तथा अन्य तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

सेवानिवृत्त कार्मिक अपनी समस्याएं स्वयं उपस्थित होकर अथवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी संबंधित सेवानिवृत्त कार्मिकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु पेंशन अदालत में भाग लें।

The post भिलाई में 11 मार्च को लगेगी बीएसएफ पेंशन अदालत, रिटायर्ड कार्मिकों की समस्याओं का होगा समाधान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button