Blog

दुर्ग में महापौर के लिए सिर्फ भाजपा और कांग्रेस का ऑप्शन, पार्षद के 275 प्रत्याशी मैदान में, आज नाम वापसी का आखिरी दिन

दुर्ग नगर निगम में पार्षद के 04 प्रत्याशियों ने वापस लिये नाम

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सहित जिले के तीन पालिकाओं व तीन नगर पंचायतों में चुनावी समर चल रहा है। गुरुवार को कलेक्टोरेट में नाम वापसी का दिन था और प्रत्याशियों क बीच गहमा गहमी का माहौल रहा। दुर्ग नगर निगम के चार पार्षद प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। दुर्ग निगम में महापौर की लड़ाई केवल भाजपा व कांग्रेस के बीच है। यहां से किसी अन्य पार्टी या किसी भी निर्दलीय ने महापौर का चुनाव लड़ने का मन नहीं बनाया है। गुरुवार को नाम वापसी के बाद दुर्ग निगम में अब महापौर दो प्रत्याशी और 60 वार्डों में पार्षद के लिए 275 प्रत्याशी मैदान में हैं। 31 जनवरी यानी शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है और आज ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का भी आबंटन किया जाएगा।

गुरुवार को दुर्ग नगर निगम अंतर्गत पार्षद पद के 04 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये। जिसमें वार्ड क्रमांक 06 से राहुल कुमार अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 21 से मीरा सिंह, वार्ड क्रमांक 39 से हुमन लाल देशमुख और वार्ड क्रमांक 41 से अफीफा तैयबा के नाम शामिल है। इस प्रकार नगर निगम दुर्ग में महापौर के दो और पार्षद के 275 प्रत्याशी मैदान पर है। वार्ड 21 से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह के नाम वापसी के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद बन गई हैं। क्योंकि यहां से किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

दुर्ग जिले के अन्य निकायों का यह है हाल
नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली एवं भिलाई-चरौदा में नामांकन वापसी निरंक रहा। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बेबी ओमनारायण वर्मा तथा पार्षद पद के वार्ड क्रमांक 02 से राजकुमार चक्रधारी, वार्ड क्रमांक 10 ज्योति कुर्रे और वार्ड क्रमांक 23 से अशोक साहू ने अपना नामांकन वापस लिए। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद प्रत्याशी येवेन्द्र सोनकर ने नाम वापस लिया। नगर पालिका परिषद अहिवारा में अध्यक्ष पद प्रत्याशी माधव साहू ने नाम वापस लिया। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा अंतर्गत अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रेमलता यादव और श्वेता शर्मा नाम वापस लिये तथा पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक 01 से दिनेश यादव और वार्ड क्रमांक 09 से कमलदेवी ताम्रकार ने नाम वापस लिये। नगर पंचायत पाटन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने नाम वापस लिया। उतई नगर पंचायत में नामांकन वापसी निरंक रहा।

The post दुर्ग में महापौर के लिए सिर्फ भाजपा और कांग्रेस का ऑप्शन, पार्षद के 275 प्रत्याशी मैदान में, आज नाम वापसी का आखिरी दिन appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button