Blog

Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, इन दो जिलों में प्रत्याशियों का ऐलान

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को भाजपा ने गरियाबंद और राजनांदगांव जिले के निकायों में नगर पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

जारी सूची में गरियाबंद के 5 नगर पंचायत अध्यक्ष समेत गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। राजनांदगांव जिले की सूची में पार्टी ने डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद के 15 वार्ड के साथ नगर पंचायत और लाल बहादुर नगर के 15-15 वार्ड के पार्षद प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी है।

जारी सूची के मुताबिक गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को मैदान में उतारा गया है। जबकि राजिम नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद और देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने छुरिया नगर पंचायत अध्‍यक्ष के लिए अजय पटेल को प्रत्‍याशी घोषित किया है। लाल बहादुर नगर पंचायत के लिए देवेंद्र साहू को अध्‍यक्ष पद के लिए प्रत्‍याशी घोषित किया है।

The post Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, इन दो जिलों में प्रत्याशियों का ऐलान appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button