Blog

Breaking News : किरण देव फिर बने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री ने की घोषणा

रायपुर। किरण सिंह देव को एक बार फिर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्य भी चुने गए।  इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और रमेश बैस सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

बता दें गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव सिंह का ही नाम था। इसके साथ ही यह तय हो गया था कि किरण देव ही अध्यक्ष बनेंगे। किरण देव सिंह के अलावा दो तीन दावेदार और भी थे लेकिन किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

राष्ट्रीय परिषद के लिए चुने गए 17 सदस्य
छत्तीसगढ़ से 17 सदस्यों को राष्ट्रीय परिषद के लिए चुना गया है, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने इन सदस्यों के नामों की घोषणा की। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची में सीएम विष्णुदेव साय, विजय शर्मा, अरुण साव, सरोज पांडे, लता उसेंडी, तोखन साहू, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, संतोष पांडे, विजय बघेल, पुन्नूलाल मोहले, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, रूप कुमारी चौधरी, खूबचंद पारख, ननकी राम कंवर और राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है।

The post Breaking News : किरण देव फिर बने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री ने की घोषणा appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button