Blog

सुपेला रावणभाटा में चला निगम का बुलडोजर, लोगों ने लगाया निगम का पर पक्षपात का आरोप

भिलाई। सुपेला के रावणभाटा क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां दुकानदारों ने नाली के ऊपर कब्जा कर सड़क तक दुकानें लगा रखी थी। जैसे ही निगम का अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा भारी बवाल मच गया। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया और निगम पर पक्षपात का आरोप लगाया। इस बीच निगम के अफसर समझाइश भी देते रहे। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया।

portal add

बता दें सुपेला रावण भाटा क्षेत्र में कई सारे बुक स्टॉल हैं। यहां सड़क किनारे छोटी-छोटी ठपरी नुमा दुकानें भी हैं। मंगलवार को भिलाई निगम का तोड़ूदस्ता पहुंचा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। मंगलवार होने के कारण मुख्य बाजार की कई दुकानें बंद रही। वहीं रावणभाटा क्षेत्र के दुकानदार अपनी दुकानों को समेटने लगे। इससे पहले की निगम का बुलडोजर चले लोगों ने स्वेच्छा से कब्जा हटा लिया। वही कुछ दुकानों पर कार्रवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

लोगों का आरोप है कि निगम द्वारा टारगेट कर दुकानों को तोड़ा जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि सड़क किनारे बनी दुकानें अतिक्रमण की श्रेणी में आती हैं, तो कार्रवाई सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। उनका आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों की दुकानों को जानबूझकर छोड़ दिया गया, जबकि अन्य दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। विरोध कर रहे लोगों ने अफसरों को घेर लिया और नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। तनाव को देखते हुए निगम को कार्रवाई रोकनी भी पड़ी। जोन आयुक्त दीपक कोसरिया भी लोगों को समझाते रहे। उन्होंने बताया कि यहां पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकान नाली के ऊपर बना रखी है। जिसके कारण सफाई नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए नाली पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

The post सुपेला रावणभाटा में चला निगम का बुलडोजर, लोगों ने लगाया निगम का पर पक्षपात का आरोप appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button