Blog

आप विधायक की गोली लगने से मौत, देर रात घर पर हुआ हादसा… जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात घर में ही गोली लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि विधायक गोगी अपनी लाइसेंसी पिस्टल को साफ कर रहे थे और इस दौरान गोली चल गई। गोली उनके सिर पर लगी और आरपार हो गई। हादसे के बाद परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई। उन्हें पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य दयानंद मेडिकल अस्पताल (DMC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल में पहुंचे। पूछताछ में पता चला है कि वेपन से एक ही फायर हुआ। गोगी शुक्रवार रात प्राचीन शीतला माता मंदिर में हुई बेअदबी और चोरी के मामले में चल रहे विरोध में शामिल लोगों से मिले थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद देर रात घर पहुंचे थे। पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

कांग्रेस से आप में हुए थे शामिल
गोगी ने 2022 में चुनाव से पहले AAP जॉइन की थी। इससे पहले वह 23 साल तक कांग्रेस पार्टी में रहे। नगर निगम में वे 3 बार पार्षद रहे। उनकी पत्नी डॉ सुखचैन बस्सी भी एक बार पार्षद रह चुकी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में गोगी लुधियाना के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को हराया था। गोगी को करीब 40 हजार वोट मिले थे।

The post आप विधायक की गोली लगने से मौत, देर रात घर पर हुआ हादसा… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button