कम लागत में करें इस फल की खेती
आज हम आपको एक ऐसे फल की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत कम खर्चे में अच्छी कमाई देती है इस फल की डिमांड बाजार में बहुत होती है क्योकि ये फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसलिए लोग इसको खाना बहुत पसंद करते है इसका स्वाद भी खाने में बहुत लाजवाब होता है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है रसभरी की खेती की रसभरी की खेती बहुत लाभकारी होती है तो चलिए जानते है रसभरी की खेती कैसे की जाती है।
रसभरी की खेती बहुत फायदेमंद होती है इसकी खेती के लिए पहले अच्छे से जानकारी होनी चाहिए जिससे खेती के समय कोई परेशानी नहीं होगी। रसभरी की खेती के लिए जल निकासी वाली और नमी बनाए रखने वाली बलुई दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है रसभरी के पौधों को जमीन से 20 से 25 सेंटीमीटर ऊंची क्यारियों में लगाए जाते है। एक हेक्टेयर में रसभरी की खेती के लिए 200 से 250 ग्राम बीज ही काफी होते है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। रसभरी की खेती के लिए नाइट्रोजन, फ़ॉस्फ़ोरस, और पोटाश जैसे उर्वरकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कितनी होगी कमाई
रसभरी की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई होती है क्योकि इसके पौधों में करीब तीन महीने तक भरपूर फल आते है। और इसके फलों की डिमांड बाजार में बहुत होती है एक बीघा में रसभरी की खेती करने से करीब 25-30 क्विंटल रसभरी की पैदावार मिलती है। बाजार में रसभरी की कीमत करीब 200 रूपए प्रति किलो तक होती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है।