देश दुनिया

अनाज में लगे घुन और कीड़े गायब होंगे, बस ये सरल उपाय अपनाएं, और पाएं 100% रिजल्ट

अनाज के डब्बे में घुन लगने की समस्या

अनाज जैसे की दाल-चावल आदि के डब्बे में घुन लग जाता है। जिसका एक कारण होता है सही तरीके से स्टोर ना करना। जी हां अगर आप चाहते हैं कि अनाज के डब्बे में कीड़े ना पड़े तो उसके लिए कुछ उपाय करना होगा। सिर्फ डब्बे के अंदर बंद करके रखने से कीड़ों को पड़ने से नहीं रोका जा सकता और यह सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। कुछ समय बाद अनाज बिल्कुल खराब हो जाते हैं। खाना पकाते समय हमें लंबे समय तक अनाज को साफ करना पड़ता है। इससे समय भी जाया होता है तो चलिए आज आपको एक तरीका बताते हैं जिससे आप अनाज के डब्बे में कीड़े पड़ने से बचा सकते हैं, अगर कीड़े पड़ गए हैं तो उन्हें भागने में भी है मददगार होगा।

रसोई में रखी ये चीज डालें अनाज में नहीं पड़ेंगे कीड़े

रसोई में ही कई ऐसी चीज हैं जिनका घरेलू नुस्खे में इस्तेमाल करके आप अपने कई सारे काम पूरे कर सकते हैं। जैसे कि अनाज के डब्बे में लगने वाले घुन से भी बचा सकते हैं। जिसके लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां पीले रंग की हींग की गंध इतनी तेज होती है कि उससे अनाज के डब्बे में कीड़े नहीं पड़ते। लेकिन इसको रखने का एक तरीका है, चलिए आपको बताते हैं उसके बारें में।

अनाज के डब्बे में हींग कैसे रखें

हींग रखने से अनाज के डब्बे में कीड़े नहीं लगते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल करने का एक तरीका होता है, आपको एक कपड़े में हींग को बांधकर पोटली जैसा बनाकर अनाज के डब्बे कंटेनर आदि में रखना होता है। यहां पर कई परतों में कपड़े में लपेटकर हींग को रखा जाता है। जिससे धीरे-धीरे गंध बनी रहती है और कीड़े नहीं पड़ते हैं। हींग सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती और भी कई तरह से काम आती है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button