Blog

मुख्यमंत्री ने माँ चंडिका से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग स्थित चंड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक गजेंद्र यादव, आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जीतेन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री श्री साय का दुर्ग पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अफसरों ने स्वागत किया। दुर्ग पहुंचने के बाद श्री साय चंडी मंदिर पहुंचे। बाद में वे मठपारा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

The post मुख्यमंत्री ने माँ चंडिका से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button