Blog

Big News : दुर्ग में करंट लगने से बहू व ससुर की मौत, कपड़े सुखाते समय लगा करंट, बचाते हुए ससुर भी आया चपेट में

दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंजपारा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के बाद महिला गीले कपड़े सुखा रही थी। जिस तार में कपड़े सुखा रही थी उसमें करंट था और वह चपेट में आने से बुरी तरह छटपटाने लगी। यह देख महिला का ससुर उसे बचाने दौड़ा और वह भी चिपक गया। बिजली सप्लाई बंद कराने के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के घर में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गंजपारा वार्ड 37 की है। वार्ड में रहने वाली मंजू सोनकर मंगलवार की सुबह नहाने के बाद गीले कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। इससे वह छटपटाने लगी तो उसकी सास कौशल्या सोनकर ने अपने पति शेखर सोनकर बुलाया। ससुर झाड़ू लेकर पहुंचा और उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद घर वालों ने पार्षद से संपर्क किया तो उसने बिजली सप्लाई बंद कराई।

बिजली सप्लाई बंद होने के बाद दोनों को वहां से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों के शवों को मरच्यूरी में रखवा दिया गया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका मंजू सोनकर के दो बच्चे है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मृतक शेखर सोनकर व उसके बेटे सब्जी का व्यापार करते हैं।

The post Big News : दुर्ग में करंट लगने से बहू व ससुर की मौत, कपड़े सुखाते समय लगा करंट, बचाते हुए ससुर भी आया चपेट में appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button