Blog

भिलाई में सैक्स रैकेट का भांडाफोड़, किराए के मकान में तीन माह से चल रहा था देह व्यापार

भिलाई। नेहरू नगर भिलाई में पुलिस ने सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। यहां एक किराए के मकान में पिछले 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने प्वाइंटर भेजा और देह व्यापार का रखुलासा किया है। कमरे में 8 लड़कियां मिली। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसल मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि थाना स्मृति नगर क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम एवं थाना स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मकान नंबर 146/8, विद्या विहार कॉलोनी, नेहरू नगर में रेड की तैयारी की। इसके बाद पुलिस के एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा और उसके बाद रेड की।

रेड कार्यवाही के दौरान पाया गया कि उक्त मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से संचालिका सहित एक ग्राहक को पकड़ा गया तथा कुल 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत थाना स्मृति नगर में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। मौके पर मिली अन्य महिलाओं के संबंध में माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही उपरांत उन्हें रिहा किया गया।

इस मामले में पुलिस ने धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत उम्र 35 वर्ष, निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर तथा अमन शेख उम्र 25 वर्ष, निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16थाना मोहन नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1 मोटरसाइकिल (पल्सर),12 मोबाइल फोन, वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, नगदी 5,500 रुपए जब्त किया है। उक्त कार्यवाही में IUCAW टीम एवं थाना स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

The post भिलाई में सैक्स रैकेट का भांडाफोड़, किराए के मकान में तीन माह से चल रहा था देह व्यापार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button