दुर्ग। 6 पहले एक युवक का सिर पत्थर से कुचलकर भागे बदमाश को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। हत्या के बाद आरोपी लगातार आरोपी फरारी काट रहा था। कोर्ट से कई दफे उसके खिलाफ वारंट इश्यू हुआ लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर था। सोमवार को मोहन नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। चुंकि मामला जीआरपी थाना दुर्ग के दायरे का है इसलिए केस को आरोपी को उनके सुपूर्द कर दिया गया। मामले में जीआरपी दुर्ग द्वारा धारा 307, 302 के तहत कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला अप्रैल 2018 का है। तितुरडीह कैलाश नगर जिला दुर्ग निवासी मुकेश चौहान ने पुरानी रंजिश में रायपुर निवासी भकला उर्फ भोला की हत्या कर दी थी। घटना 26 अप्रैल 2018 की है। रायपुर निवासी भकला उर्फ भोला किसी काम से दुर्ग पहुंचा था। मुकेश चौहान से उसकी पुरानी रंजिश थी। जब भोला मुकेश से मिला तो उसे रलवे कालोनी दुर्ग बिजलीआफिस के बगल में ले गया। यहां पर दोनों में विवाद हुआ और उसके बाद मौका पाकर उसने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। इससे भोला की मौत हो गई। घटना के बाद वह फरार हो गया।
इस मामले में जीआरपी थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 26/2018 धारा 307, 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस दौरान कोर्ट से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी हुआ। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कोर्ट से बार बार वारंट जारी होता रहा। इस दौरान थाना मोहन नगर की टीम भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी रही। इस बीच आरोपी मुकेश चौहान अपने घर पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और जीआरपी को सौंप दिया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन नगर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक गुप्तेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार शर्मा, आरक्षक तारकेश्वर साहू, विश्वजीत टंडन एवं शकील खान की विशेष भूमिका रही।
The post Durg Crime Breaking : 6 साल बाद पकड़ाया हत्यारा, पुरानी रंजिश में युवक का सिर पत्थर से कुचलकर भागा था बदमाश appeared first on ShreeKanchanpath.