Blog

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। इनमें IPS अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया समेत विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। यह सम्मान स्पेशल ऑपरेशन, अपराधों की जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।

इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ सीबीआई, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एनआईए, एनसीबी और सीबीआईसी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को यह पदक प्रदान किया गया है।

सम्मानित अधिकारी व कर्मचारियों में आईपीएस रॉबिन्सन गुरिया, एएसपी अक्षय प्रमोद साबड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक, डीएसपी  आशीष कुमार नेताम, सब इंस्पेक्टर महेंद्र पोटई, हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल, हेड कांस्टेबल रामकुमार डारो, कांस्टेबल भुनेश्वर मरकाम, जाइणु राम दुग्गा, लक्ष्मण राम कोर्रम, सोमारू राम वड्डे, राजेश सलाम, लिखेश्वरी नाग व चमन लाल शामिल हैं।

The post छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button