Blog

हादसे के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक व ठेकेदार पर एफआईआर, झुलसने से हुई थी कर्मी की मौत

दुर्ग। रसमड़ा स्थित जेडी स्टील इंडस्ट्रीज में 17 अक्टूबर को हुए हादसे के बाद प्लांट के निदेशक व ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर  दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले को गंभीर लापरवाही माना है जिसके कारण कर्मचारी की मौत हो गई। इस मामले में चौकी अंजोरा (थाना पुलगांव) द्वारा इस मामले में प्लांट संचालक और ठेकेदार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 तथा 106(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

बता दें जेडी स्टील इंडस्ट्रीज रसमड़ा में 17 अक्टूबर 2026 को इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल कार्य के दौरान पिघला हुआ मेटल अधिक मात्रा में बाहर आने से वहां कार्य कर रहे संतोष श्रीवास्तव (42) के ऊपर गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया और जान बचाने इधर उधर भागने लगा। बुरी तरह झुलसे संतोष श्रीवास्तव को गंभीर हालत में सेक्टरी-9 स्थित बीएसपी के मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादस में वह 100 फीसदी झुलस गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में दुर्ग पुलिस ने संज्ञान लिया है। प्रारंभिक जांच में प्लांट संचालन के दौरान उपेक्षापूर्ण आचरण और इसके परिणामस्वरूप हुई मृत्यु के संबंध में प्लांट संचालक और ठेकेदार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 तथा 106(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

The post हादसे के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक व ठेकेदार पर एफआईआर, झुलसने से हुई थी कर्मी की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button