Blog

छूटे व युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने दुर्ग-भिलाई में विशेष अभियान, साइंस कॉलेज में प्रशिक्षण कल

भिलाई। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में मतदाता सूची को अद्यतन करने तथा मतदाता सूची में पंजीयन से छूटे नागरिकों एवं पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षको को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से साइंस कॉलेज दुर्ग के डॉ. राधाकृष्ण सर्वपल्ली सभागार, नया भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

प्रशिक्षण में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के पंजीयन, छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने तथा निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया और दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के लिए जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से बीएलओ एवं बीएलओ को विशेष मतदाता पंजीयन अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों, प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीयन से वंचित न रहे तथा पहली बार मतदान के योग्य युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। नगर पालिक निगम भिलाई के संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अभियान के सफल संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

The post छूटे व युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने दुर्ग-भिलाई में विशेष अभियान, साइंस कॉलेज में प्रशिक्षण कल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button