Blog

एशियाड में आज भारत की गोल्ड से शुरूआत, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने दिलाया सातवां स्वर्ण

आइची नागोया। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने बुधवार की शुरुआत स्वर्ण से की है। तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिखिता तनिपर्थी की तिकड़ी ने स्वर्ण पर निशाना साधा है। भारत ने फाइनल में चीन को चार अंकों के अंतर से हराया। भारतीय टीम ने 238 स्कोर किया, जबकि चीन का स्कोर 234 रहा। 238 के स्कोर के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया।

महिला कंपाउंड तीरंदाजी के फाइनल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड पहले दक्षिण कोरिया के नाम था। उन्होंने 2014 में 238 स्कोर बनाया था। भारतीय टीम ने इसकी बराबरी की। भारत का प्रदर्शन इतना दमदार था कि चीन हैरान रह गया। छह-छह शॉट के चार राउंड थे। यानी गोल्ड के लिए कुल 24 शॉट थे। भारत ने इनमें से 22 शॉट में परफेक्ट 10 का स्कोर बनाया। सिर्फ दो शॉट नौ पर जाकर लगे।

भारत की स्क्वॉश महिला टीम ने पक्का किया मेडल
भारत की महिला टीम ने सिंगापुर को क्वार्टरफाइनल में 2-0 से हराकर एशियन गेम्स में एक और मेडल पक्का कर लिया है। तंवी खन्ना और अनाहत सिंह ने अपने-अपने सिंगल्स मुकाबले जीतकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। तंवी ने वाई इयून ऑ येओंग को 3-1 से हराया। उन्होंने 11-6, 5-11, 15-13, 11-1 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में पिछड़ने के बाद तंवी ने शानदार वापसी की। अनाहत सिंह ने वाई य्हान ऑ येओंग को 3-0 से हराया। उन्होंने 11-7, 11-3, 11-4 से मुकाबला अपने नाम किया। भारत का सेमीफाइनल में किस टीम से सामना होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।

The post एशियाड में आज भारत की गोल्ड से शुरूआत, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने दिलाया सातवां स्वर्ण appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button