देश दुनिया

रोबोट भी निकला पवन सिंह का फैन, ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर करने लगा धांसू डांस, लोगों ने कहा- ‘झमकवला से होई!’

आज के समय में रोबोट दुनिया के कई क्षेत्रों में काम करते नजर आ रहे हैं. फैक्ट्रियों में सामान बनाने से लेकर अस्पतालों, होटल, रेस्टोरेंट और गोदामों तक में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ रहा है. कुछ रोबोट ऐसे काम भी कर सकते हैं, जिनमें इंसानों को काफी समय और मेहनत लगती है. तकनीक आगे बढ़ने के साथ रोबोट की क्षमता भी लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि आने वाले समय में अलग-अलग कामों में इनका इस्तेमाल और ज्यादा देखने को मिल सकता है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोबोट भोजपुरी गाने पर नाचता दिखाई दे रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक रोबोट भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के मशहूर गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ की धुन पर जमकर डांस करता नजर आ रहा है. रोबोट के डांस मूव्स देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.वायरल वीडियो बिहार का बताया जा रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक ह्यूमनॉइड रोबोट (Humanoid Robot) फूलों की माला और गमछा पहने स्टेज पर खड़ा है. जैसे ही पवन सिंह का ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाना बजता है, रोबोट अपने हाथ-पैरों को गाने की धुन पर हिलाते हुए डांस करने लगता है. उसके डांस मूव्स काफी अलग हैं और यही चीज लोगों को सबसे ज्यादा मजेदार लग रही है. आमतौर पर लोग रोबोट को तकनीक, मशीन और अलग-अलग काम करने वाली मशीन के तौर पर देखते हैं. ऐसे में किसी लोकप्रिय भोजपुरी गाने पर रोबोट का डांस करना लोगों के लिए काफी अलग और मजेदार अनुभव है. वीडियो देखने वाले यूजर्स रोबोट के डांस को लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं.सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा वीडियो
इस वीडियो को @vivek_vlogs_ind नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. शेयर करते ही ये वीडियो तुरंत वायरल हो गया. खबर लिखे जाने तक इसे 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है. लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- “बिहार हर किसी के बस की बात नहीं है.” दूसरे ने तो पवन सिंह के डायलॉग ही लिख दिया- “झमकवला से होई.” तीसरे ने लिखा- “रोबोट अब नहीं आए गा दुबारा.” चौथे ने लिखा- ” बिहार में आपका स्वागत है

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button