देश दुनियामनोरंजन

रामायण की सीता’ के लिए अलका याग्निक ने गाया था भोजपुरी का हिट गाना, आज भी इसे गाकर बालम को ताने देती हैं महिलाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड ने हमें ‘साजन’, ‘बलमा’ पर कई सारे गीत दिए हैं लेकिन भोजपुरी सिनेमा की बात ही कुछ और है। इनमें जो मस्ती, मसाला होता है उससे बॉलीवुड कोसो दूर है।

कई बॉलीवुड सिंगर्स ने भोजपुरी गाने गाए हैं और अलका याग्निक (Alka Yagnik) उनमें से एक हैं। आज आपको 39 साल पुराने ऐसे ही एक भोजपुरी गाने के बारे में बताएंगे जिसमें रामायण (Ramayana) की सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhaliya) ने मुख्य किरदार निभाया था।

39 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 1987 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘सजनवा बैरी भइले हमार’ (Sajanwa Bairi Bhaile Hamaar) की। इसका निर्देशन दिलीप बोस ने किया था। इस फिल्म का गाना ‘ए बलमा परदेसी’ (Ae Balma Pardesi) काफी ज्यादा वायरल हुआ था जिसे अलका याग्निक और उदित नारायण (Udit Narayan) ने आवाज दी थी।

चित्रगुप्त ने दिया था संगीत

इसके लिरिक्स लिखे थे समीर ने और चित्रगुप्त (Chitragupt) ने इसका संगीत दिया था। गाने में प्रेमिका अपने बलमा को मनाती हुई नजर आ रही है। गाने में वो गाकर अपने पति को यही बता रही है कि जब वो परदेस यानी उससे दूर जाता है तो उसे कितनी गहरी तड़प महसूस होती है। यह गीत पति-पत्नी के बीच की दूरी के दर्द और उस पवित्र प्रेम की भावनाओं का सुंदर चित्रण है।इस गाने को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिले हैं और आज भी इसे जो कोई सुनता है, बस ये गाना हमेशा के लिए उसके मन में बस जाता है। मूवी में दीपिका चिखलिया, टोपीवाला और मनोज वर्मा ने मुख्य किरदार निभाया है।

गाने ने रिलीज के समय मचा दिया था तहलका

भोजपुरी में जितनी सादगी और शालीनता से गीत रचा और बसा है शायद ही सिनेमा दोबारा ऐसा बेहतरीन और खूबसूरत गाना बना पाए। उस जमाने में जब अलका यागनिक बॉलीवुड में अपने गानों से जलवा बिखेर रही थीं भोजपुरी में गाए उनके इस गीत ने मानों तहलका मचा दिया था।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button