देश दुनिया

जबलपुर से गोवा 11 घंटे में, नागपुर, मुंबई, पुणे तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा MP

जबलपुर से गोवा की दूरी अब 12 घंटे में और मुंबई की दूरी 10 घंटे में पूरी होने वाली है. क्योंकि जबलपुर-नागपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर जल्द ही डीपीआर पेश होने वाली है. जिससे जबलपुर सीधा महाराष्ट्र के ‘समृद्धि महामार्ग’ से जुड़ जाएगा. इस मेगा प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश की महाराष्ट्र और गोवा तक शानदार कनेक्टिविटी हो जाएगी. जबलपुर की नागपुर और पुणे से भी दूरी बहुत हद तक कम हो जाएगी. क्योंकि जबलपुर नागपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे आगे जाकर नागपुर-गोवा के शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्ट हो जाएगा. जिससे मध्य भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के हिसाब से यह प्रोजेक्ट अहम माना जा रहा है. ऐसे में एमपी सरकार भी इस पर तेजी से काम कर रही है. इस प्रोजेक्ट पर तीन अलग-अलग चरणों में काम किया जा रहा है.

जबलपुर से गोवा 12 घंटे में 

जबलपुर नागपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सीधा महाराष्ट्र के शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा. जिससे जबलपुर और गोवा की दूरी में बड़ा फर्क आएगा. वर्तमान में जबलपुर से गोवा के पणजी तक जाने में 22 से 24 घंटे का समय लग जाता है. क्योंकि घाटों और संकरे रास्तों के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति भी दिखती है. लेकिन इस ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे नेटवर्क के चालू होने के बाद जबलपुर से गोवा का सफर मात्र 11 से 12 घंटे में हो जाएगा. जिससे यात्रा का समय 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा. दोनों शहरों के बीच की कुल दूरी 1200 किलोमीटर रहती है, लेकिन नए हाईवे से इसकी दूरी में 100 से 150 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी.

ये बड़े शहर होंगे कनेक्ट 

  • जबलपुर
  • सिवनी
  • बालाघाट
  • छिंदवाड़ा
  • नागपुर (तक जाएगा)
  • पुणे
  • मुंबई
  • गोवा (तक कनेक्टिविटी होगी)

नागपुर, मुंबई और पुणे तक कनेक्टिविटी

इस प्रोजेक्ट के जरिए महाकौशल का केंद्र यानी जबलपुर सीधे महाराष्ट्र के ‘समृद्धि महामार्ग’ से जुड़ जाएगा. जिससे जबलपुर की मुंबई और पुणे जैसे महानगरों से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. अभी अगर आप जबलपुर से मुंबई या पुणे की यात्रा करते हैं तो भारी ट्रैफिक और 2 लेन मार्ग से जाने की वजह से 16 से 18 घंटे का समय लग जाता है. लेकिन जबलपुर से नागपुर तक के लिए एक हाई-स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर तैयार होने के बाद जबलपुर से मुंबई का सफर अब 10 से 11 घंटे में पूरा हो जाएगा. जबकि जबलपुर और नागपुर का सफर भी महज 3 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button