पिता का होना किसी खजाने से कम नहीं… ये लाइनें शायद आपने भी पढ़ी होंगी। इस लाइन का मतलब हम सभी बहुत अच्छे से समझ सकते हैं। एक बेटे की नौकरी चली गई इसके बाद उसने दुखी मन से अपने पिता को फोन किया और कहा कि पापा जॉब चली गई। इसके बाद पिता ने घबराए न दुखी हुई उन्होंने अपने बेटे को एक ही लाइन में ऐसे हौसला बढ़ाया कि उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल, यूके में रहने वाले भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल कैश अंसारी ने हाल ही में अपने पिता का दिल छू लेने वाला रिएक्शन शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि उनकी नौकरी अचानक जाने के बारे में वे अपने पिता को बता रहे हैं। उनके LinkedIn प्रोफ़ाइल के अनुसार, अंसारी स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जेपी मॉर्गन में डेटा इंजीनियर के तौर पर काम करते थे लेकिन उनके हालिया से पता चलता है कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।
बेटे के Layoff पर पिता का जवाब जीत रहा है दिल
विदेश में नौकरी छूटने पर आर्थिक दबाव और वीज़ा पर निर्भरता की वजह से बहुत तनाव हो सकता है। ऐसा लग रहा था कि अंसारी इस बात को लेकर परेशान थे कि भारत में अपने परिवार को यह खबर कैसे दें लेकिन उनके पिता के रिएक्शन ने ऑनलाइन लोगों का दिल जीत लिया।
वीडियो में अंसारी ने अपने पिता को फ़ोन किया और नौकरी छूटने के बारे में बताया। जवाब में उनके पिता ने कहा, “यह रब की मर्ज़ी है और हो सकता है कि भविष्य में कुछ बेहतर हो।”
घबराने के बजाय, उनके पिता ने शांति से जवाब दिया और उनकी सबसे बड़ी चिंता अपने बेटे की इमोशनल और मानसिक सेहत थी। कैप्शन में लिखा, “मैं यह वीडियो सहानुभूति पाने के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों को यह याद दिलाने के लिए शेयर कर रहा हूं जो मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं कि आप अकेले नहीं हैं। आपका परिवार हमेशा आपके साथ है, चाहे कुछ भी हो जाए।”
नौकरी से निकाला जाना दर्दनाक होता है चाहे आप कितने भी अनुभवी हों या आपने कितनी भी मेहनत की हो, अचानक नौकरी छूटने से आप खुद पर, अपने करियर और अपने भविष्य पर सवाल उठाने लग सकते हैं लेकिन कभी-कभी, माता-पिता के साथ हुई एक बातचीत आपको याद दिला देती है कि असल में क्या मायने रखता है।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने यह बातचीत इसलिए सबके साथ शेयर की क्योंकि “बहुत से लोग चुपचाप इसी स्थिति से गुज़र रहे हैं”। “नौकरी से निकाला जाना, रिजेक्शन, इंटरव्यू में फेल होना, अनिश्चितता, पैसों का दबाव, या बस यह सोचना कि ‘अब मैं आगे क्या करूंगा?’
अगर आप भी ऐसी ही स्थिति में हैं, तो कृपया याद रखें: नौकरी से निकाला जाना आपकी काबिलियत का पैमाना नहीं है। यह आपके करियर की बस एक घटना है, करियर का अंत नहीं। किसी एक असफलता की वजह से अब तक हासिल की गई अपनी उपलब्धियों को न भूलें।”
सोशल मीडिया पर लोगों ने पिता को बताया किंग
8,30,000 से ज़्यादा बार देखे गए इस वीडियो ने ऑनलाइन हज़ारों लोगों का दिल जीत लिया। 51,000 से ज़्यादा यूज़र्स ने वीडियो को पसंद किया और 1,000 से ज़्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया। एक यूज़र ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “कैश, तुम बहुत किस्मत वाले हो कि तुम्हें इतने समझदार और सपोर्ट करने वाले पिता मिले हैं। तुम्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।”
एक और यूज़र ने कहा, “बातचीत के आखिर में तुम्हारे पिता के चेहरे पर जो मुस्कान थी, उसमें एक छिपा हुआ संदेश था: ‘बेटा, चिंता मत करो। मैं तुम्हारे लिए वैसे ही मौजूद हूं, जैसे तब था जब तुम छोटे थे।’ यह एक ऐसी खूबी है जिसमें दुनिया में सिर्फ़ पिता ही माहिर होते हैं।” तीसरे यूज़र ने कहा, “भाई, सच में तुम्हारे पिता की सोच राजाओं जैसी है।”महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है





