Blog

पर्वतारोही अमिता की उपलब्धि पर बोले सीएम साय- यह पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट की सफल चढाई करने वाली अमिता श्रीवास को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बुधवार को जांजगीर-चांपा जिले की पर्वतारोही मिता श्रीवास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचने वाली अमिता श्रीवास को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विधायक गोमती साय उपस्थित थीं।

portal add

उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने 22 मई को समुद्र तल से 8,848.86 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया है। अमिता की उपलिब्ध पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपने साहस, अदम्य इच्छाशक्ति, अनुशासन और अटूट संकल्प के बल पर विश्व की सबसे ऊँची चोटी पर भारत का तिरंगा लहराकर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

सीएम साय ने कहा उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा अमिता श्रीवास की सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण है।

The post पर्वतारोही अमिता की उपलब्धि पर बोले सीएम साय- यह पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button