Blog

सीजीबीएससी 10वीं-12वीं रिजल्ट अपडेट : कल जारी होंगे सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे… ऐसे करें चेक

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा ली गई  कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र या उनके माता-पिता रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड की जा सकेगी।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक http://cgbse.nic.in और रिजल्ट पोर्टल http://results.cg.nic.in पर एक्टिव हो जाएगा। छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक संपन्न हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को समाप्त हुई। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत है, जबकि कक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

The post सीजीबीएससी 10वीं-12वीं रिजल्ट अपडेट : कल जारी होंगे सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे… ऐसे करें चेक appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button