तुकाराम तुकाराम मुंढे ने अब इस विभाग में भी हलचल मचा दी है. उनकी कार्यशैली से पूरे महाराष्ट्र में मिलावटखोरों के बीच हड़कंप है. दूसरी ओर उनके सामने पेप्सिको, रेड बुल और स्टिंग जैसी कंपनियों ने सेरेंडर कर दिए हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले इन कंपनियों केा पेय पदार्थ पर एनर्जी ड्रिंक न लिखने की चेतावनी दी थी. कंपनियों ने आदेश मानते हुए कहा है कि अब वे ऐसा नहीं करेंगी.
कौन हैं तुकाराम मुंढे
आईएएस तुकाराम की छवि महाराष्ट्र में सिंघम कही है. 3 जून 1975 को जन्मे तुकाराम बीड जिले के तडसोना गांव के रहने वाले हैं. वह सिविल सेवा में साल 2005 में आए. उन्होंने इतिहास से बीए और फिर पॉलिटिकल साइंस से एमए किया है. तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के वंजारी समुदाय से आते हैं. यह समुदाय ओबीसी कैटेगरी में आता है.
तुकाराम रह चुके हैं बेस्ट कलेक्टर
तुकाराम अपने करियर में बेस्ट कलेक्टर का अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं. उन्हें मैन ऑफ ए मिशन कहा जाता है. वह रेत माफिया पर नकेल कसने को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं. बेहद ईमानदार कार्यशैली की वजह से उनके लगतार तबादले होते रहते हैं. तुकाराम की शादी अर्चना मुंढे के साथ हुई है. उनके एक बेटा और एक बेटी है. तुकाराम मुंढे ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला परिषद के स्कूल से की थी. उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई औरंगाबाद से की है.





