Blog

भिलाई में दो पत्नियों का विवाद, दूसरी पत्नी ने पहली को जिंदा जलाने का किया प्रयास… तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की दो पत्नियों का विवाद ऐसा बढ़ा कि दूसरी ने पहली पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। रात को जब पहली पत्नी घर पर अकेली थी तो दूसरी पत्नी अपने पति, बहन व जीजा के साथ पहुंची और पहली पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दूसरी पत्नी, उसके जीजा व बहन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीडिता का पति फरार हो गया है।

portal add

इस मामले में शीतल वर्मा (22) निवासी पीएम आवास, खम्हरिया, चौकी स्मृति नगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई है। शीतल वर्मा ने बताया कि एक जुलाई को परी खान के साथ लक्की सरदार को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 2 जुलाई को परी खान ने अपने पति लक्की सरदार, बहन मुस्कान तथा जीजा राहुल यादव के साथ मिलकर रात लगभग 8:00 बजे उसके घर पहुंचे। उसके साथ मारपीट कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 940/2026 धारा 109, 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि शीतल वर्मा लक्की सरदार की पहली पत्नी है। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। शीतल मायके चली गई थी। दहेज और पैसों के विवाद में मामला पुलिस तक पहुंचा था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। साल 2025 में लक्की ने मुझ से प्रेम विवाह कर लिया और हम दोनों खम्हरिया इलाके में रहने लगे। परी खान का कहना है कि उसने शीतल को अपने पति से विवाद नहीं करने के लिए कहा था, लेकिन इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दूसरी पत्नी परी खान के साथ वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ। विवाद से नाराज होकर परी खान ने अपने पति लक्की सरदार, बहन मुस्कान और जीजा राहुल यादव के साथ मिलकर पीड़िता की हत्या करने की साजिश रची। 2 जुलाई की रात लगभग 8 बजे सभी आरोपी ज्वलनशील पदार्थ लेकर पीड़िता के घर पहुंचे। उसके साथ मारपीट की। फिर उसके ऊपर और घर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के फरार होकर नागपुर जाने की संभावना पर तत्काल पतासाजी की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पूर्व में लक्की सरदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की बात से नाराज होकर हत्या की योजना बनाकर घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी परी खान, मुस्कान एवं राहुल यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मुख्य आरोपी लक्की सरदार की तलाश जारी है।

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक उत्तम कुमार साहू, आरक्षक सविंदर सिंह, हर्षित शुक्ला, कमल नारायण तथा महिला आरक्षक मीरा वर्मा एवं मधुबाला की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानून सम्मत तरीके से करें। कानून अपने हाथ में लेने अथवा हिंसक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

The post भिलाई में दो पत्नियों का विवाद, दूसरी पत्नी ने पहली को जिंदा जलाने का किया प्रयास… तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button