Blog

जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

रायपुर नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में संपन्न उपचुनाव के नवनिर्वाचित पार्षदों तथा शासन द्वारा मनोनीत पांच पार्षदों का पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी समीर बड़ा ने सभी नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

portal add sonu yadav diya hai

समारोह में विधायक रायमुनी भगत, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, ओमप्रकाश सिन्हा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत ने नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद जनसेवा, पारदर्शिता और समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वित प्रयास आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

दो नवनिर्वाचित एवं पांच मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण किया पदभार

शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड क्रमांक 08 से प्रेमलता साहू तथा वार्ड क्रमांक 14 से प्रिया सिंग ने नवनिर्वाचित पार्षद के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों में संतोष सिंह, राधेश्याम राम, रूपेश सोनी, ओमप्रकाश नायक एवं नीतू गुप्ता ने भी शपथ लेकर नगर हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

The post जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button