सांकरा जोंक / उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा सदस्यता अभियान द्वितीय चरण के तहत् समाज को मजबूती प्रदान करते हुए समाज जनो मे जागरूकता लाने पौराणिक कथाओं मे वर्णित सुरंगी नदी के उद्गम स्थल, ग्राम सल्डीह में निवास रत विप्र बंधुओ से, उग्रसेन दाशजी एवं मिनी केतन जी की अगवाई मे संपर्क स्थापित किया गया। सल्डीह मे निवास रत सभी विप्र बन्धु स्व स्फूर्त होकर गौरीशंकर दाश के निवास मे एकत्रित हुए और चर्चा मे सम्मिलित हुए चर्चा के पश्चात सभी सल्डीह निवासी 15 परिवार को समाज की मुख्य धारा में जोड़ कर विधिसम्मत सभी का फार्म भरा गया व सदस्यता शुल्क सहित रसीद काटा गया पिथौरा से ग्राम सल्डीह विप्र जनों का बैठक लेने सामाजिक नीति व गतिविधियों की जानकारी देने जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक शाखा के संरक्षक श्री पी सी त्रिपाठी, ब्लॉक शाखा के अध्यक्ष यू के दास, ब्लॉक शाखा के सचिव अरुण कुमार देवता एवं ब्लॉक शाखा के संरक्षक तथा जिला सलाहकार मंडल सदस्य प्यारेलाल मिश्रा व समाज के युवा चेहरा जिनका अभियान मे विशेष सहयोग रहा गौरीशंकर पंडा छुवालीपतेरा की टीम सल्डीह पहुची आज दिनांक तक उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा में 115 परिवारों का विधिवत सदस्यता पूर्ण हो चुका है। ग्राम सल्डीह मे जोडे़ गये नये सदस्यों का नाम इस प्रकार है – मीनकेतन दास, उग्रसेन दास, विवेका सतपथी, श्रीवत्स दास, पिताम्बर दास, जगन्नाथ दास, गौरीशंकर दास, राधेश्याम दास, संतोष पंडा, प्रकाश पंडा, सुकदेव पंडा, श्रवण दास, किशोर दास, कृष्णा कुमार पाणिग्राही, भूपेंद्र पंडा।
अंत में पी सी त्रिपाठी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए परशुराम की जोरदार जयकारा के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। सम्पर्क अभियान की टीम आगामी दिनो मे कटंगतराई, शंकरपुर पेंड्रावन की दौरा कर विप्र जनो से समाज की सदस्यता ग्रहण करने की आह्वान करेगी साथ ही समाज के मुख्य धारा मे जुड़ने का आग्रह एवं निवेदन किया जाएगा एवं अभियान के उपरांत पिथौरा में पूरे ब्लॉक के विप्र बंधुओ का बैठक रखकर समाज में कितने शादी विवाह, दशगात्र एवं गंगा भोज सहित जिले के विप्र बंधुओं के पुत्रों का उपनयन संस्कार एवं ब्लॉक में उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं तथा जिले में विप्रबंधुओं के छात्र-छात्राओं का चयन किसी भी शासकीय विभाग या इंजीनियरिंग विभाग या फिर मेडिकल विभाग या फिर अन्य किसी आईटी सेक्टर में अगर चयन हुआ है तो उनको विकासखंड स्तर में सम्मानित किया जाएगा ऐसा प्रस्ताव पिथोड़ा विकासखंड मुख्यालय के बैठक में प्रस्ताव रखकर एवं चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाकर आगामी रूपरेखा तय किया जाएगा उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा ने दी है
0 2,523 2 minutes read





