पालक और शिक्षक के साझा प्रयास से ही संभव है शिक्षा में गुणवत्ता – ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे
विकासखंड पिथौरा के अंतर्गत संकुल केंद्र छुवारीपतेरा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परिसर बिजेमाल में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा थीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद सदस्य पिथौरा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री दीपक कुमार देवांगन प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सांकरा,श्रीमती यमुना पांडे प्राचार्य हाई स्कूल छुवारीपतेरा, श्री देवनाथ पटेल हेडमास्टर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बगारदरहा, श्री हमीद मोहम्मद खान सरपंच ग्राम पंचायत बिजेमाल, श्री पुक़राम निराला सरपंच ग्राम पंचायत छुवारीपतेरा, श्रीमती खुलेना नाग सरपंच ग्राम पंचायत पिपरोद, श्री वीरेंद्र देवता अध्यक्ष एसएमडीसी छुवारीपतेरा, श्री विश्वनाथ साहू अध्यक्ष एस एम सी उच्च प्राथमिक शाला बिजेमाल थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ हुआ। माननीय मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।सरस्वती वंदना श्रीमती निशा कुलदीप शिक्षिका, प्राथमिक शाला लोहरिनडोंगरी के द्वारा प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्पहार पहनाकर गुलदस्ता एवं तिलक लगाकर संकुल केंद्र के शिक्षकों के द्वारा किया गया. कार्यक्रम की अगली कड़ी में संकुल समन्वयक छुवारी पतेरा श्री तुलाराम राणा के द्वारा संकुल केंद्र छुवारीपतेरा के बारे में संछिप्त में जानकारी दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम को संकुल प्राचार्य श्रीमती यमुना पांडे के द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने नव प्रवेशी बच्चों को एवं पालको को प्रति दिन शाला आने के लिए प्रेरित किया. उद्बोधन की अगली कड़ी में श्री दीपक कुमार देवांगन प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सकरा के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सभी शिक्षकों से गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देने एवं छात्रों को सही राह पर चलने की बात कही.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद सदस्य द्वारा सभा को संबोधित करते हुए सभी पालकों को अपने-अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का विकास संभव है इसलिए शिक्षा ग्रहण करने में लापरवाही न करें।शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे के द्वारा भी संबोधित किया गया उन्होंने प्रत्येक बच्चे को शाला प्रतिदिन आने तथा पालकों एवं शिक्षकों को मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पालकों और शिक्षकों के समन्वित प्रयास से ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा संभव है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बच्चों के लिए लागू की गई योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में संकुल केंद्र छुवारी पतेरा के शिक्षक गण जगदीश सामल राम प्रसाद बरिहा,रमेश कुमार साहू, अनिल कुमार भोई, कुसुम लता पटेल, दीपांजलि नायक, श्रीमती निशा कुलदीप ,श्रीमती तनूजा साहू, श्री सदानंद पंडा श्री, फागुलाल नायक, कु. छाया यादव, कु नमिता साहू संकुल केंद्र के विभिन्न स्कूलों से आए एसएमसी सदस्य,गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
कार्यक्रम में संकुल केंद्र छुवारीपतेरा की ओर से माननीय अतिथियों का का सम्मान शाल एवं श्रीफल देकर किया गया ततपश्चात् अतिथियों के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए संकुल केंद्र छुवारीपतेरा के शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं एवं एसएमसी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का संचालन द्रोण साहू प्रधान पाठक उच्च प्राथमिक शाला बिजेमाल के द्वारा किया गया.
आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक तुलाराम राणा के द्वारा किया गया.




