Blog

दुर्ग में 1500 रुपए के लिए युवक की हत्या, 7 नाबलिगों ने पत्थर से सिर कुचला और कटर से किए वार

पशु आहार किसान राईस मिल शक्ति नगर दुर्ग के कुएं में एक दिन पहले मिला था शव

भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में उधार का 1500 रुपए नहीं लौटाने पर युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। गुरुवार रात को कुएं में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई। शव की शिनाख्ती के बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मामला सुलझा लिया। इस मामले में पुलिस ने 7 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों खिलाफ धारा 103(1) के तहत थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई।

दरअसल 18 जून 2026 को रात्रि करीबन 08.30 बजे प्रार्थी दुर्गा सारथी को सूचना प्राप्त हुई कि पशु आहार किसान राईस मिल शक्ति नगर दुर्ग स्थित कुआं में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा दिखाए गए फोटो के आधार पर शव की पहचान यशवंत सारथी (उम्र 26 वर्ष) के रूप में की गई। जांच में पाया गया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा सिर पर कठोर वस्तु से मारकर एवं सीना, पेट व पीठ में कटर से वार कर हत्या की गई है, जिस पर थाना मोहन नगर में अपराध धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।  मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहन नगर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी नाबालिग हैं।

मुख्य आरोपी से लिए थे 1500 रुपए उधार
पुछताछ में विवाद का कारण यह सामने आया कि मृतक ने मुख्य आरोपी से 1,500 रुपये उधार लिए थे, जिसे बार-बार अनुरोध करने के बाद भी वह वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में विवाद ने जन्म लिया। योजना के तहत मुख्य आरोपी ने 17 जून 2026 की रात यशवंत सारथी को फोन कर राइसमिल के पास बुलाया और साथ ही अपने अन्य दोस्तों (सह-आरोपियों) को भी वहां बुला लिया। जैसे ही यशवंत वहां पहुंचा, सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया और पास में पड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। इसके बाद आरोपियों ने कटर का उपयोग कर मृतक को गंभीर रूप से घायल किया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पास के कुएं में फेंक कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 7 अपचारी बालकों को हिरासत में ले लिया है।

उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाकर सभी 07 अपचारी बालकों को गिरफ्तार करने में थाना मोहन नगर पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की अत्यंत सक्रिय, त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।  दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध, अवैध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post दुर्ग में 1500 रुपए के लिए युवक की हत्या, 7 नाबलिगों ने पत्थर से सिर कुचला और कटर से किए वार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button