भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए विधायक रिकेश सेन ने एक नई जनसुविधा की घोषणा की है। अब क्षेत्र के लोगों को रेलवे टिकट के लिए स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। शांति नगर जीरो रोड स्थित विधायक कार्यालय में रेलवे का अधिकृत टिकट काउंटर शुरू किया जा रहा है, जहां यात्रियों को सीधे रेलवे की निर्धारित दर पर टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और कामकाजी लोगों को सुविधा प्रदान करना है ताकि उन्हें टिकट के लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।
विधायक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार इस काउंटर पर रेलवे टिकट पूरी तरह अधिकृत प्रक्रिया के तहत उपलब्ध होंगे। जरूरतमंदों को रेलवे की निर्धारित दर पर टिकट, बगैर कोई कमीशन, कोई अतिरिक्त शुल्क, स्थानीय स्तर पर आसान उपलब्धता के अनुरूप टिकट मिल सकेगा। जिससे समय और श्रम की बचत होगी। वैशाली नगर के लोग सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विधायक कार्यालय पहुंचकर आसानी से रेलवे टिकट आरक्षित कर सकेंगे।
बुजुर्गों और महिलाओं को मिलेगा विशेष लाभ
रेलवे टिकट लेने के लिए अक्सर स्टेशन तक पहुंचना और लंबी लाइन में लगना कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। नई व्यवस्था से बुजुर्ग नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा यह सुविधा टिकट दलाली और अनधिकृत शुल्क वसूली जैसी समस्याओं पर भी रोक लगाने में मददगार साबित होगी।
The post विधायक रिकेश की बड़ी सौगात : वैशाली नगर में खुलेगा रेलवे का अधिकृत टिकट काउंटर appeared first on ShreeKanchanpath.
