Blog

CCPL-2026: रुद्र प्रताप देहारी के 4 विकेट की मदद से बिलासपुर बुल्स ने सरगुजा टायगर्स को 9 रनों से हराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट किकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के तृतीय संस्करण का आयोजन 03 जून 2026 से 14 जून 2026 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है। 10 जून 2026 का दूसरा मैच सरगुजा टायगर्स तथा बिलासपुर बुल्स के मध्य खेला गया। सरगुजा टायगर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। वर्षा के कारण मैच 15-15 ओवरों का खेला गया।

बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 147 रनों स्कोर बनाया। बिलासपुर बुल्स की ओर से विकल्प तिवारी ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुये 53 रन बनाये। उनके अतिरिक्त पवन परनाते ने 35 रन तथा प्रतिक यादव ने 32 रनों की पारी खेली। सरगुजा टायगर्स की ओर से वासुदेव बरेथ ने 3 विकेट प्राप्त किये।

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरगुजा टायगर्स 14.4 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। सरगुजा टायगर्स की ओर से सानिध्य हुरकत ने 43 रन, कृतेश साहु ने 35 रन तथा आशुतोप सिंह ने 32 रन बनाये। बिलासपुर बुल्स की ओर से रुद्र प्रताप देहारी ने 4 विकेट, भरत गोंडवानी तथा वरुण सिंह भुई ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। बिलासपुर बुल्स ने 9 रनों से मैच जीत लिया। रुद्र प्रताप देहारी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

The post CCPL-2026: रुद्र प्रताप देहारी के 4 विकेट की मदद से बिलासपुर बुल्स ने सरगुजा टायगर्स को 9 रनों से हराया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button