देश दुनिया

समाज में माहवारी को लेकर मिथक तोड़ने और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया

बैकुंठपुर | महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिला पंचायत संसाधन केंद्र बैकुंठपुर के प्रशिक्षण कक्ष में जागरूकता कार्यक्रम किया।

आयोजन कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देश पर हुआ। मार्गदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी एन. एस. रावते ने किया। कार्यक्रम का मकसद किशोरियों, महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, स्वास्थ्य, जागरूकता बढ़ाना रहा। बस्ता एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन के प्रोजेक्ट आरुग अभियान की प्रतिनिधियों ने माहवारी के दौरान साफ-सफाई की आदतें बताईं।

स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां समझाईं। स्वच्छता का महत्व बताया। कार्यक्रम में मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक रूढ़िवाद, मिथक, भ्रांतियों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि माहवारी प्राकृतिक प्रक्रिया है। गलत धारणाएं दूर करना जरूरी है। प्रतिभागियों को वैज्ञानिक नजरिया अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस विषय पर खुलकर बात करने को कहा गया।

सेनेटरी पैड के सुरक्षित, नियमित उपयोग के फायदे बताए गए। स्वच्छता बनाए रखने के तरीके समझाए गए। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बस्ता एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन ने पुनः उपयोग योग्य पैड बांटे। सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता किट दी गई। व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं, किशोरियों ने मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी जानकारी ली।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button