रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भीषण गर्मी में यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रद ट्रेनें बहाल कर दी गई हैं। बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन को जोड़ने के लिए सात जून से 19 जून तक प्रस्तावित नान-इन्टरलाकिंग कार्य को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।इसके परिणामस्वरूप इस अवधि के दौरान रद्द, शार्ट-टर्मिनेट या परिवर्तित मार्ग से चलने वाली सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं।
अब ये सभी गाड़ियां अपने पहले से निर्धारित समय, नियमित मार्ग और तिथियों के अनुसार सामान्य रूप से संचालित होंगी। रेलवे प्रशासन ने अनुरोध किया है कि यात्री अपनी यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस एप या पूछताछ सेवा 139 के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।
बहाल होने वाली ट्रेनों की विस्तृत सूची
अब अपने निर्धारित मार्ग पर चलेंगी प्रमुख पैसेंजर गाड़ियां
68735/68736 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (7 से 19 जून)
68745/68746 गेवरारोड-रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर (7 से 19 जून)
58203/58204 कोरबा-रायपुर-कोरबा पैसेंजर (7 से 19 जून)
68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (8 से 19 जून)
68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (8 से 19 जून)
68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (8 से 19 जून)
58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर (8 से 19 जून)
बहाल हुईं प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियां (रद नहीं होंगी, नियमित चलेंगी)
18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (7 से 19 जून)
18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (8 से 19 जून)
13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (10 से 16 जून)
12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (11 से 15 जून)
18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (11 से 15 जून)
12870/12869 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (12 व 14 जून)
22846/22845 हटिया-पुणे-हटिया एक्सप्रेस (12 से 17 जून)
20813/20814 पुरी-जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस (10 व 13 जून)
12905/12906 पोरबंदर-शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (10 से 13 जून)
22905/22906 ओखा-शालीमार-ओखा एक्सप्रेस (14 व 16 जून)
22512/22511 कामाख्या-एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस (13 व 16 जून)
20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस (13 व 14 जून)
22358/22357 गया-एलटीटी-गया एक्सप्रेस (10 व 12 जून)
17321/17322 वास्कोडिगमा-जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस
(12 व 15 जून) 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
(11 व 14 जून) 17007/17008 चर्लपल्ली-दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (9 से 16 जून) 20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (14 व 17 जून)
22830/22829 शालीमार-भुज-शालीमार एक्सप्रेस (13 व 16 जून)
22169/22170 रानी कमलापति-सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस (10 व 11 जून) 20828/20827 सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस (10 व 11 जून) 12949/12950 पोरबंदर-सांतरागाछी-पोरबन्दर एक्सप्रेस (12 व 14 जून)
20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस (9 व 11 जून)
22909/22910 बलसाड-पुरी-बलसाड एक्सप्रेस (11 व 14 जून)
22866/22865 पुरी-एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस (9 व 11 जून)
20822/20821 सांतरागाछी-पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस (13 व 15 जून)
22843/22844 बिलासपुर-बक्सर-पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस (12 व 13 जून)
13425/13426 मालदाटाउन-सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस (13 व 15 जून)
12767/12768 नांदेड़-सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस (15 व 17 जून)
12812/12811 हटिया-एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस (12 से 15 जून)
20807/20808 विशाखापटनम–अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस (12 से 14 जून) 12251/12252 यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस (9 से 14 जून)
22648/22647 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा-तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस (11 से 17 जून)
बदले मार्ग के बजाय अपने नियमित रूट से चलेंगी ये ट्रेनें:-
रेलवे प्रशासन द्वारा नॉन-इन्टरलॉकिंग कार्य स्थगित किए जाने के बाद, उन ट्रेनों को भी राहत दी गई है जिनके रूट में बदलाव किया गया था। पूर्व में दुरंतो और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को झारसुगुड़ा–टिटलागढ़–रायपुर होकर चलाने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। अब ये सभी ट्रेनें अपने पुराने और निर्धारित रूट (बिलासपुर होकर) ही चलेंगी।
इनमें 11 से 15 जून तक चलने वाली गाड़ी संख्या 12221/12222 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12261/12262 सीएसएमटी-हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके साथ ही 12 से 15 जून तक संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12101/12102 एलटीटी-शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और 11 से 17 जून तक चलने वाली गाड़ी संख्या 12879/12880 भुवनेश्वर-एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस भी अब बदले हुए मार्ग के बजाय अपने नियमित निर्धारित मार्ग से ही चलाई जाएंगी।
68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू अब बिलासपुर में समाप्त नहीं होगी, झारसुगुड़ा तक पूरी चलेगी।
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अब बिलासपुर के बजाय कोरबा स्टेशन से ही प्रारंभ होगी।
18517/18518 विशाखापटनम-कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त/शुरू होने के बजाय कोरबा तक पूरी दूरी तय करेगी।
12409/12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर के बजाय रायगढ़ तक पूरी चलेगी।
री-शेड्यूलिंग निरस्त: ये गाड़ियां अब अपने राइट टाइम पर ही छूटेंगी
12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस (3 घंटे की देरी नहीं होगी)
12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (2 घंटे 30 मिनट की देरी नहीं होगी)
12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस (2 घंटे की देरी नहीं होगी)
18249/18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (2 घंटे की देरी नहीं होगी) 18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस (1 घंटे 30 मिनट की देरी नहीं होगी)




