भाजयुमो कबीरधाम ने राहुल गांधी एवं दीपक बैज का किया पुतला दहन…
कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व मे आज सिग्नल चौक कवर्धा में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी एवं दीपक बैज के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के संबंध में दिए गए कथित अमर्यादित एवं अशोभनीय बयानों के विरोध में आयोजित किया गया।
यह पुतला दहन कार्यक्रम भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जी निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन पर सम्पन्न हुआ….
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कहा राहुल गाँधी ने हमेशा युवाओं को एवं देश की जनता को ठगने का काम किया है इसी कड़ीमे मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी एवं नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघने पर विवश कर दिया है। जिस कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व ने आतंकवाद व नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की और भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित, सशक्त एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी लोकतांत्रिक रूप से चुने गए शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध ऐसी घृणित टिप्पणी न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि 140 करोड भारतीयों की भावनाओं का सीधा अपमान भी है।
भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार अमर्यादित बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के प्रति इस प्रकार की भाषा कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है।
उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी जिला उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा सुनील दोषी , कपिल चंद्रवंशी संजय देसाई मिथलेश बंजारे, नगरपालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, नरेश साहू, सचिन अग्रवाल, संजय मिश्रा कमलेश द्विवेदी,सौखी आहिरवार निर्मल द्विवेदी, राजेन्द्र सलूजा, यशवंत छाबड़ा, योगेश चंद्रवंशी तामेश्वर साहू, नरेंद्र चंद्रवंशी, अरविंद पात्रे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी, अश्वन साहू अजय ठाकुर संजीव कुर्रे , सौरभ शर्मा, केशरी चंद सोनी कैलाश कौशिक,उमेश साहू सुनील साहू दुर्गेश अवस्थी डोनेश ठाकुर अजय केशरवानी आयुष वर्मा योगेन्द्र ठाकुर पुरुषोत्तम निर्मलकर, कार्तिक सोनी, प्रवीण ठाकुर, हरी साहू,विक्रम साहू, कृष्णा मिश्रा, उदय मानिकपुरी, अजय केशरवानी, जित्तू जायसवाल वेदकुमारी चौबे छाया नामदेव संतोषी जायसवाल विद्या गंधर्व मोनिका विश्वकर्मा भगवती मिरज सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
– दीपक सोनी
भाजपा युवा मोर्चा
मीडिया प्रभारी, कवर्धा





