Blog

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : 90-90 पैसे और बढ़े…. 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ी थी कीमतें

भिलाई।  देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई से औसतन 90-90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार की सुबह लागू हो गए हैं। बड़ी हुई कीमतों का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ता दिख रहा है। कीमतें बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की औसतन कीमत 104.32 रुपए प्रति लीटर और डीजल की औसतन कीमत 97.38 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। पांच दिन के भीतर ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

भिलाई दुर्ग में है इतनी कीमत
पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के बाद दुर्ग भिलाई सहित प्रमुख शहरों में नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। दुर्ग भिलाई में पेट्रोल 104.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पेट्रोल 104.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर में पेट्रोल 104.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.20 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

The post फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : 90-90 पैसे और बढ़े…. 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ी थी कीमतें appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button