Blog

महासमुंद में 7 किलो से ज्यादा सोना बरामद, जांच के दौरान पकड़ाया… 9 करोड़ से ज्यादा है कीमत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोना पकड़ा है। वाहनों की जांच के दौरान चेकपोस्ट पर कार को रोककर जांच की गई जिसमें 7 किलों से ज्यादा सोना बरामद किया गया। इसकी कीमत भी 9 करोड़ से ज्यादा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने NH-53 पर रेहटीखोल चेकपोस्ट के पास कार्रवाई की। पुलिस ने 7512.488 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं जिनकी कीमत 9 करोड़ 27 लाख रुपये बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में गुजरात के तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्ति राजकोट, गुजरात के निवासी हैं। इनमें जयेश अकबरी, सुनीत कारेना और रूशी अग्रावात शामिल हैं। वे ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रही एक कार में थे। कार की पिछली सीट पर एक गुप्त चैंबर बनाकर सोना छिपाया गया था। इन आभूषणों के वैध दस्तावेज नहीं थे।  सिंघोड़ा पुलिस ने यह मामला आयकर विभाग को सौंपा। राजस्व सूचना निदेशालय भी आगे की जांच करेगा।

The post महासमुंद में 7 किलो से ज्यादा सोना बरामद, जांच के दौरान पकड़ाया… 9 करोड़ से ज्यादा है कीमत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button