Blog

अफवाहो के बीच सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल डीजल के दाम, 3 रुपए की बढ़ोत्तरी… पंपों में लंबी कतार

अप्रैल 2022 के बाद बढ़े दाम, सीएनजी भी हुई महंगी

भिलाई। पेट्रोल डीजल का स्टॉक खत्म होने की अफवाह के बीच तेल कंपनियों ने इनकी कीमतों में बढोत्तरी कर दी है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की जो कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं, जिसके कारण तेल कंपनियों को इसके दाम बढ़ाने पड़े हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी बार वृद्धि अप्रैल 2022 में हुई थी। यानी लगभग 4 साल तक सरकार ने पेट्रोल व डीजल की दरों को स्थिर रखा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें छत्तीसगढ़ में दो दिन से यह अफवाह तेजी से फैली है कि सभी जिलों में पेट्रोल डीजल खत्म हो गया है। इसके बाद गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई। हालांकि सरकार ने अपनी तरफ से अफवाहों पर ध्यान देने से मना किया था इसके बाद भी लोग पेनिक होते रहे। वहीं तेल कंपनियों ने इसकी दरों में वृद्धि कर दी है। नई दरें शुक्रवार सुबह से लागू हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल के दाम
पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई, बिलासपुर सहित प्रमुख शहरों में कीमतें भी बदल गई हैं। कीमतें बढ़ने के बाद राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई में इसकी कीमतों में 3 रुपए 11 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। पहले पेट्रोल की कीमत 100.74 रुपए थी जो अब 103.85 पैसे हो गई। वहीं पहले डीजल की कीमत 93.68 रुपए थी जो अब 96.84 पैसे हो गई। इसी प्रकार पॉवर व प्रीमीयम पेट्रोल की कीमत पहले 109.76 रुपए थी जो अब 112.87 पैसे हो गई है।

पेट्रोल पंपों में कतार
कीमतें बढ़ने के बाद भी शहर के पेट्रोल पंपों में लंबी कतारें लग गई हैं। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, भिलाई दुर्ग सहित तमाम शहरों में पंपों में सुबह से ही कतारें लगी हुई हैं। लोगों को कीमतें बढ़ने से ज्यादा चिंता इसकी है कि कहीं आगे जाकर पेट्रोल डीजल न मिले। यही कारण है कि पंपों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। सरकार की अपील को भी लोग नजर अंदाज कर रहे हैं। यही नहीं पंपों भीड़ ऐसी हैं कि संचालक व पंप कर्मी भी इन्हें संभाल नहीं पा रहे हैं। पंपों में मारामारी के हालात बन गए हैं।

देश की राजधानी व महानगरों में कीमतें
देश की राजधानी नई दिल्ली में इस ताजा बढ़ोतरी के बाद आम ग्राहकों की जेब सबसे ज्यादा ढीली होने वाली है। तेल कंपनियों द्वारा तीन रुपये प्रति लीटर की सीधी वृद्धि किए जाने के बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 97.77 रुपये हो गई है। वहीं, अगर हम डीजल की बात करें, तो दिल्ली में अब एक लीटर डीजल के लिए आम ग्राहकों को 90.67 रुपये की कीमत चुकानी होगी। यह बढ़ोतरी राजधानी के लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बड़ा झटका है। कोलकाता शहर में डीजल के दामों में 3.11 रुपये का भारी इजाफा हुआ है, जिसके बाद वहां एक लीटर डीजल 95.13 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में भी डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 93.14 रुपये प्रति लीटर के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा चेन्नई में डीजल की कीमत 2.86 रुपये बढ़ाई गई है, जिससे वहां डीजल का नया और बढ़ा हुआ रेट अब 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

सीएनजी की कीमत भी बढ़ी
इसी बीच, सीएनजी की कीमत भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई है। इसके साथ दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी का असर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे इलाके में देखा जाएगा। कीमत बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

The post अफवाहो के बीच सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल डीजल के दाम, 3 रुपए की बढ़ोत्तरी… पंपों में लंबी कतार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button