मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई 2026) को । प्रतीक राजनीति और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते थे। लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा यादव की राजनीति में एंट्री काफी दिलचस्प रही। अपर्णा यादव ने चुनाव भी लड़ा है और मीडिया में खुलकर बात भी करती रही हैं। सपा से बीजेपी में आईं अपर्णा कई मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं। अपर्णा यादव ने एक इंटरव्यू में प्रतीक से पहली मुलाकात और ‘फिल्मी’ लव स्टोरी के बारे में जिक्र किया था।
2011 में हुई प्रतीक-अपर्णा की शादी हाई-प्रोफाइल थी और काफी सुर्खियों में रही थी। दोनोंं ने एक-दूसरे को 11 साल डेट किया था। अपर्णा-प्रतीक की दो बेटियां हैं।
ईमेल वाला प्यार
एक इंटरव्यू में बात करते हुए अपर्णा यादव ने कहा था, ”हम मां के बर्थडे पर मिले थे। हम दोनों स्कूल के इवेंट्स पर भी मिलते रहते थे। हम दोनों एक ही स्कूल में नहीं थे। मैं म्यूजिक क्लब प्रेसिडेंट थी। मुझे अच्छे से याद है कि मैं प्रतीक के स्कूल में किसी स्कूल इवेंट के लिए गई थी। प्रतीक अपने स्कूल के साथ थे। उन्होंने स्कूल में मेरा ई-मेल मांगा था। उस दौरान Yahoo मैसेंजर बहुत चलता था।”
प्रतीक करते थे खूब मैसेज
अपर्णा ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा था, ”प्रतीक ने बहुत सारे मैसेज भेज रखे थे। मैं पूरी तरह पढ़ाई में रहती थी। हमारे घर में पापा ने खबरें फाइल करने के लिए इंटरनेट लगवाया था। कभी-कभी मैं अपना अकाउंट भी चेक करती थी। वहां प्रतीक मुझे बहुत सारे मैसेज करते थे। हम दोनों का ग्रुप भी एक ही था। फिर हम दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात करना शुरू किया और आगे चीजें होती गईं।”
तलाक की खबरें
अभी हाल ही में पत्नी अपर्णा यादव के साथ हुए विवाद की वजह से प्रतीक यादव काफी चर्चा में आए थे। दोनों के बीच तलाक तक की खबरें आ गई थीं। लेकिन कुछ ही दिन बाद उन्होंने कहा कि था कि अब उनमें और अपर्णा में कोई विवाद नहीं है। साथ ही उन्होंने उस वक्त यह भी कहा था कि जो लोग इस विवाद पर टीका टिप्पणी कर रहे थे, वो लोग भाड़ में जाएं।





