Blog

विभागों में भर्ती परीक्षा प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा प्रबंधन प्रक्रिया की जाएगी। परीक्षा के लिए नियम, शर्ते एवं प्रक्रिया निर्धारित की जा रही है। मुख्य सचिव  विकासशील ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया के लिए नियम शर्ते पूरी संवेदनशीलता से निर्धारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी एवं उत्तरदायी हो, इस पर विशेष ध्यान देने कहा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

सोमवार को  यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कर्मचारी चयन मंडल के क्रियान्वयन हेतु सॉफ्टवेयर तैयार करने एवं एजेंसी निर्धारण करने अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध  नियम शर्ते तय करने में लोक सेवा आयोग से सहयोग लिया जाए। इसी तरह से एस.एस.सी. एवं यूपीएससी के नियम प्रक्रियाओं का अध्ययन अवश्य किया जाए। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित सूचना प्रौद्योगिकी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, चिप्स एवं सामान्य-प्रशासन विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

The post विभागों में भर्ती परीक्षा प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button