Blog

विजय का तमिलनाडू का सीएम बनना तय, कांग्रेस के बाद इन दलों ने दिया समर्थन

चेन्नई। टीवीके नेता थलपति विजय ने आखिरकार बहुमत का दावा करने के लिए जरूरी सीटों का आंकड़ा पा लिया है। चुनाव नतीजों के बाद से चली आ रही जद्दोजहद अब खत्म हो गई है। कांग्रेस के बाद वीसीके, सीपीएम और सीपीआई ने भी समर्थन की घोषणा कर दी है। इन तीनों दलों की दो-दो सीटें शामिल हैं। इन दलों के समर्थन से विजय ने बहुमत के लिए 118 सीटों के जादुई आंकड़े को छू लिया है। विजय अब राज्यपाल आरवी आर्लेकर मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

इससे पहले विजय ने बुधवार और गुरुवार को भी राज्यपाल से मुलाकात की थी। दोनों बार आर्लेकर ने विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज करते हुए तर्क दिया कि टीवीके नेता को सदन में बहुमत के लिए जरूरी समर्थन प्राप्त नहीं है। इसके बाद विजय ने समर्थन के सीपीएम व सीपीआई व वीसीके से संपर्क किया था। शुक्रवार को इन दलों बैठक के बाद विजय को समर्थन देने का निर्णय ले लिया।

सीपीआई और सीपीएम ने दिया बिना शर्त समर्थन
सीपीआई और सीपीएम ने सरकार गठन के लिए टीवीके को बिना शर्त समर्थन दिया है। सीपीएम के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीपीआई के प्रदेश सचिव वीरपांडियन ने कहा, टीवीके ने सीपीआई, सीपीएम और वीसीके से संपर्क किया। हमने अपनी पार्टी की बैठक की। लोकतंत्र में उतार-चढ़ाव होना स्वाभाविक है। तमिलनाडु की जनता ने टीवीके का समर्थन किया है और उन्हें निर्वाचित करने का निर्णय लिया है। हमने लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लिया है।

The post विजय का तमिलनाडू का सीएम बनना तय, कांग्रेस के बाद इन दलों ने दिया समर्थन appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button