बुरहानपुर. मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला खानपान के लिए जाना जाता है. यहां पर कई व्यंजन ऐसे बनाए जाते हैं कि जिनकी बहुत तारीफ होती है और लोगों को बड़ा स्वाद पसंद आता है. आज हम बात कर रहे हैं बुरहानपुर जिले से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंदौर इच्छापुर हाईवे पर पप्पू सेठ के ढाबे की. इनकी खासियत है कि उनके यहां पर जो ‘पराठा पंजाबी’ बनाया जाता है. वह प्याज से बनता है और इस पराठे को लोग काफी पसंद करते हैं इसका वजन करीब 200 ग्राम होता है. ₹80 का एक पराठा बेचते हैं इसके साथ यह दही और दाल भी देते हैं जो लोगों को बहुत पसंद आता है. लोग दूर-दूर से उनके यहां पर खाने के लिए पहुंचते हैं.संचालक पप्पू सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 20 साल पुराना ढाबा है. शुरुआती दौर में मुझे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. लेकिन मेरे हाथ का टेस्ट इतना अच्छा था कि लोग उसको पसंद करने लगे मेरे द्वारा मेरे ढाबे पर सबसे फेवरेट पंजाबी पराठा बनाया जाता है. यह पंजाबी पराठा में आलू प्याज और गेहूं के आटे से तैयार करता हूं, जो लोगों को बहुत पसंद आता है. जिले मैं सबसे महंगा पराठा बेचता हूं क्योंकि मेरे पराठे का स्वाद बहुत अच्छा होता है और इसका वजन करीब 200 ग्राम होता है. मैं पराठे के साथ दही और दाल भी देता हूं जो लोगों को बहुत पसंद आता है लोग मेरे यहां पर खाने के लिए आते हैं.चार राज्यों के लोगों को पसंद आता है पराठा
मेरे इस ढाबे पर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात और आंध्र प्रदेश और राजस्थान की ओर से आने वाले मुसाफिर रोककर पराठा खाने के बाद ही आगे का सफर तय करते हैं, क्योंकि मेरे पराठे की खासियत होती है कि यह पराठा 200 ग्राम का होता है और यहां ओरिजिनल गेहूं के आटे, आलू-प्याज और मसाले से तैयार किया जाता है चटपटा पराठा होने से लोग बहुत पसंद करते हैं. सबसे अधिक ट्रक चालक इसको खाना पसंद करते हैं. रोजाना मेरे द्वारा करीब 200 से अधिक पराठे की बिक्री की जाती है.
0 2,500 1 minute read





