छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के द्वारा सहायक उप निरीक्षक को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।

*पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के द्वारा सहायक उप निरीक्षक को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।*

पुलिस महानिदेशक, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी वर्ष 2025 की पदोन्नति योग्यता सूची के अनुसार जिला पुलिस कबीरधाम में पदोन्नति संबंधी कार्यवाही संपादित की गई। उक्त आदेश के परिपालन में सहायक उप निरीक्षक श्री रूपराम पट्टावी को उप निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया गया।

आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में आयोजित एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल द्वारा पदोन्नत अधिकारी को स्टार अलंकरण कर उप निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। इसके पश्चात पारंपरिक रूप से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजू कुमारी, निरीक्षक (एम) श्री वीरेंद्र तारम, उप निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान, सहायक उप निरीक्षक (एम) श्री सुनील राव सहित कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारीगण एवं पदोन्नत अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।

उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पदोन्नत अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button