छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के द्वारा निरीक्षण के दौरान रक्षित केंद्र प्रभारी एवं अधीनस्थ शाखा प्रभारियों को दिया गया आवश्यक निर्देश

*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*

*पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के द्वारा निरीक्षण के दौरान रक्षित केंद्र प्रभारी एवं अधीनस्थ शाखा प्रभारियों को दिया गया आवश्यक निर्देश।*

जिला कबीरधाम के रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा संपन्न किया गया। यह निरीक्षण 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि हेतु किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं संसाधनों का सूक्ष्म एवं व्यापक अवलोकन किया गया। इस दौरान बल की उपलब्धता, परेड व्यवस्था, प्रशिक्षण गतिविधियाँ, शस्त्रागार, स्टोर शाखा, वाहन शाखा, आवासीय एवं प्रशासनिक भवनों की स्थिति, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, विस्फोटक सामग्री एवं ड्रेस स्टॉक आदि का गहन परीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, अनुशासन एवं कार्यप्रणाली की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की री-ड्रिलिंग, एम्युनिशन की स्थिति, वाहन रखरखाव तथा सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की विशेष रूप से जांच की गई।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, स्टेनो श्री युवराज आसटकर, रीडर श्री शालिकराम साहू सहित रक्षित केंद्र के विभिन्न शाखाओं में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, नव आरक्षकों के प्रशिक्षण एवं विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को पुलिस कप्तान के द्वारा निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस बल की दक्षता, तत्परता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

अंत में, समस्त व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिया गया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button