Blog

भिलाई में नशीली सिरप तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दवा कंपनी प्रतिनिधि की आड़ में प्रतिबंधित नशीली सिरप तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। स्मृति नगर चौकी पुलिस व एसीसीयू की ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरिपियों ने फर्जी ड्रग लाइसेंस तैयार कर ई-कुरियर के माध्यम से प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप मंगाकर अवैध बिक्री करते थे। आरोपियों के पास से 800 नग नशीली सिरप, वाहन, मोबाईल एवं बिक्री रकम सहित लगभग 5 लाख रुपए का मशरुका जब्त किया गया।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार चौकी स्मृतिनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम जुनवानी खम्हरिया रोड भिलाई के पास 03 व्यक्तियों द्वारा कोडिन युक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप बिक्री हेतु परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर चौकी स्मृतिनगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर सेण्ट्रो कार क्रमांक CG-07/8595 को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी दौरान 07 कार्टून में प्रतिबंधित कोडीन युक्त CADIFOS-T सिरप बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी योगेश शर्मा एवं उमेश कुमार यादव द्वारा फर्जी ड्रग लाइसेंस तैयार कर गुजरात स्थित कंपनी से इंडिया मार्ट ई-कुरियर माध्यम से नशीली सिरप मंगवाकर अवैध बिक्री करना स्वीकार किया गया।

विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी योगेश शर्मा द्वारा एक वास्तविक ड्रग लाइसेंस में एडिटिंग कर अपने नाम से फर्जी ड्रग लाइसेंस तैयार कराया गया तथा फर्जी लेटरपैड एवं सील बनवाकर उसके आधार पर कोडीन युक्त सिरप मंगाई जाती थी। उक्त सिरप को अधिक कीमत पर अन्य आरोपियों एवं स्थानीय युवाओं को बिक्री किया जाता था। प्रकरण में आरोपी महावीर जैन उर्फ रोहित एवं सतीश मेश्राम को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा प्रतिबंधित सिरप की बिक्री से अवैध धन लाभ अर्जित किया जाना तथा युवाओं को नशे का आदी बनाना पाया गया। आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 22, 8(ख), 27(क), 29 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृतिनगर एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई सराहनीय रही। टीम द्वारा सूचना संकलन, घेराबंदी, आरोपियों की पतासाजी एवं त्वरित गिरफ्तारी में प्रभावी भूमिका निभाई गई। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों, नशीली दवाओं अथवा अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। युवाओं को नशे से दूर रखने एवं समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

The post भिलाई में नशीली सिरप तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button